Featuredदरभंगा

विधायक ने किया दो मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास।

दरभंगा: जिले के जाले विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने बुधवार को रेवढ़ा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मनामदेव चौक से हरौली तक लगभग 61 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 820 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत आरडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से मनामदेव महादेव मंदिर (मानेश्वरस्थान) तक लगभग 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली एक अन्य सड़क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इन दोनों सड़कों के बन जाने से महादेव मनमा स्थित मानेश्वरस्थान महादेव मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियतें में बढ़ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *