Featuredदरभंगा

एम्स बनने से मिथिलांचल और सीमांचल के लोगों को होगा फायदा : महबूब।

दरभंगा। भाकपा (माले) के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललित कुमार यादव के समर्थन में प्रचार किया।

उन्होंने हनुमाननगर के दाथ गांव में आयोजित नागरिक संवाद को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के लोग खुलेआम लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रहे है।

भाजपा नेता खुलेआम संविधान को बदलने की बात कर रहे है। सभी सरकारी संपति को बेचा जा रहा है। रेल, सेल, वेल सभी को बेच दिया गया। रोजगार के नाम पर नौजवानों को बरगलाया जा रहा है।

नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रत्येक साल मोदी सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार देने की बात की गई थी, लेकिन सिर्फ ठगा गया और बिहार के अंदर 17 महीना में महागठबंधन सरकार ने 5 लाख रोजगार देकर एक इतिहास रच दिया। देश व राज्य के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन मोदी सरकार को इसकी चिंता नहीं है। आज सिर्फ दलित गरीबों, अकलियातो को ठगा जा रहा है। सिर्फ समाज में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।

जिसके खिलाफ हम सभी लोगो को गोलबंद होना होगा। उन्होंने कहा की दरभंगा की जमीन गंगा जमुना की तहजीब है। इसे मिशाल को कायम रखना होगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स की चर्चा खूब हो रही है, लेकिन स्थानीय सांसद इस सवाल पर राजनीति कर रहे है। महागठबंधन की सरकार ने जमीन तक चिन्हित करके दे दिया गया, लेकिन आज तक एम्स का शिलान्यास नही हो पाया। श्री आलम ने कहा कि आज एम्स बनने से मिथिलांचल से लेकर सीमांचल तक के लोगों को फायदा होता, लेकिन आज तक नहीं बना। जिससे साफ होता है कि भाजपा विकास की विरोधी है। उन्होंने कहा की इस बार भाजपा के खिलाफ लोगो में काफी व्यापक आक्रोश है। लोगो को भाजपा के उम्मीदवार से 10 साल का हिसाब मांगना चाहिए। इस अवसर पर जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, नेयाज अहमद, पप्पू पासवान, सुनील यादव, विनोद सिंह, हरि पासवान, नागेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, बीरेंद्र पासवान, शिवन यादव, सुरेश पासवान प्रिंस राज आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *