Featured

बिहार : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि 

 

‘यह अनशन सिर्फ नौटंकी है’

प्रशांत किशोर के गांधी मैदान में अनशन पर मंगल पांडे ने कहा कि मैंने भी सुना है. अनशन देने वाले काफी महंगे लग्जरी वैनिटी वैन लेकर अनशन कर रहे हैं. यह गाड़ी भी बिहार का नहीं पंजाब के नंबर का है. यह गाड़ी जो प्रशांत किशोर लेकर आए हैं. बहुत ही आधुनिक सुविधाओं से लैस है. मेरा 35 वर्ष का राजनीतिक अनुभव जिसमें इस तरह की गाड़ी लेकर कोई नेता अनशन देता है. यह अनशन सिर्फ नौटंकी है, जो प्रशांत किशोर कर रहे हैं.

‘एनडीए को ही मिलेगा नेतृत्व’

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर मंगल पांडे ने कहा कि कोई भी नेता बने जनता उन्हें नकार चुकी है. बिहार का नेतृत्व एनडीए को ही मिलेगा. बिहार की जनता फिर से बिहार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी एनडीए को देगी. तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगर अवसर भी मिला, तो वह कुछ नहीं कर पाएंगे. बिहार की जनता ने उन्हें जब मौका दिया, तो कुछ नहीं कर पाए. पिता ने जो बिहार के साथ काम किया, उससे ज्यादा बड़ा काम तेजस्वी ने बिहार को नुकसान करने के लिए किया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *