Featured

सहरसा : आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत:सहरसा नगर सफाईकर्मी में थी कार्यरत, 20 दिसंबर को अलाव से जलकर हादसा

सहरसा के वार्ड संख्या-29 में एक महिला की आग में झुलसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सहरसा नगर निगम के बस स्टैंड के पीछे वार्ड नंबर 29 निवासी देबू मल्लिक की पत्नी शनिचरी देवी(45) के रूप में हुई हैं। बता दें कि मृतका सहरसा नगर निगम की सफाई कर्मी के रूप में काम किया करती थी। उसके चार संतान है, जिसमें तीन लड़का और एक लड़की शामिल है।

मृतका के बेटे मुकेश मलिक ने बताया कि 20 दिसंबर को उसकी मां शौचालय के लिए बाहर निकली और उसके बाद ठंड ज्यादा महसूस होने लगा। जिसके बाद अलाव जलाकर शरीर ताप रही थी। इसी दौरान साड़ी में आग लग गई।

इसके बाद आसपास के लोगों ने आग को बुझाया और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *