रामपुर के बिलासपुर में राष्ट्रीय पटेल महासभा के कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत और नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, नारे लगाए और मिठाई बांटी।
यह आयोजन शनिवार को महासभा के ब्लॉकाध्यक्ष बाबूराम गंगवार के नेतृत्व में हाईवे स्थित पटेल चौक पर हुआ। यहां पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से एनडीए को मिली जीत और नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी जिंदाबाद’, ‘नीतीश जिंदाबाद’ और ‘भारतमाता की जय’ के नारे लगाए। उन्होंने आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों में भी मिष्ठान्न का वितरण किया।
इस अवसर पर ब्लॉक महासचिव उमेश गंगवार ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बिहार में विकास और सुशासन लाएगी।
जश्न में शामिल होने वालों में रमेश गंगवार, ओम प्रकाश आर्य, गणेशी लाल गंगवार, चिंतामणि गंगवार, ज्ञानेन्द्र गंगवार, लाड़ी गंगवार, ध्यान सिंह फौजी, रेवती नंदन गंगवार, सत्यवीर गंगवार, सत्यदेव आर्य, ब्रजलाल बाबू, मदनलाल मंगवार, प्रेमपाल प्रधान, मोर सिंह प्रधान, ओमप्रकाश एडवोकेट और नागेन्द्र गंगवार सहित अन्य महासभा सदस्य मौजूद रहे।




