Featured

समस्तीपुर में 15 लाख रुपए के गहनों की लूट:बदमाशों ने गार्ड को बनाया बंधक, मोबाइल, टॉर्च-डंडा लिया।

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर महावीर चौक के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने रात्रि प्रहरी नेपाली को बंधक बना लिया। एक जेवर दुकान से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की लूट कर ली। सुबह लोगों ने प्रहरी को वैती नदी किनारे हाथ पांव बंधा हुआ पाया।

लोगों को घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद लोगों ने नेपाली रात्रि प्रहरी का हाथ पांव खोला।

घटना के संबंध में नेपाली रात्रि प्रहरी वीर बहादुर ने बताया कि वह पिछले तीन-चार सालों से महावीर चौक से लेकर समर्थ चौक तक रात में चौकीदारी का काम करता है ।रात वह महावीर चौक के पास बैठा था करीब 1 बजे अचानक 10 से 12 की संख्या में बदमाश पहुंचे और उसके मुंह पर गमछा रखकर बंधक बना लिया । उसके साथ मारपीट नहीं की। उसका मोबाइल, टॉर्च व डंडा ले लिया।

उसे दुकान के पीछे वैती नदी की ओर ले गए और हाथ और पांव बांधकर नदी के ढाव में उल्टा दिया। इसके बाद बदमाशों ने चौक के राजलक्ष्मी नामक जेवर दुकान का शटर तोड़ दिया और दुकान में रखा करीब 12 से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की लूट कर ली । दुकानदार राजदेव कुमार ने बताया कि सुबह चौक के लोगों ने फोन कर उन्हें घटना की सूचना दी।

पुलिस के सामने लोगों ने प्रहरी का खोला हाथ

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने बंधक बने नेपाली रात्रि प्रहरी वीर बहादुर का हाथ पांव लोगों ने खोला। गमछा के सहारे उसका हाथ पांव बांधा गया था। नेपाली प्रहरी के अनुसार बदमाशों की उम्र 18 से 20-22 के आसपास की होगी। कुछ बदमाश हाथ में पिस्तौल और कुछ डंडा लिए हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश किस ओर भागे वह नहीं देख पाए।

रोती-बिलखती दुकानदार की पत्नी।
रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नेपाली रात्रि प्रहरी को बंधक बनाए जाने की बात भी सामने आई है। उसे भी पूछताछ की जाएगी। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *