Featured

समस्तीपुर : शादी तथा अन्य समारोहों में शराब का बढ़ता प्रचलन, 40 बाराती गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उत्पाद विभाग शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब की डिलीवरी पर रोक लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सादा वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों ने शादी समारोहों पर निगरानी रखी और शराब के सेवन में लिप्त बारातियों की गाड़ियों को रोका। तलाशी के दौरान 40 बाराती शराब के नशे में मिले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मुजफ्फरपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बाराती अलग-अलग शादी समारोहों में शामिल होने आए थे और वे शराब के साथ समारोह में पहुंचे थे। साथ ही, साथ शराब कारोबारियों को भी पकड़ा गया, जो शराब की तस्करी कर रहे थे। उत्पाद निरीक्षक शिवेंद्र झा ने कहा कि विभाग शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है और इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध कारोबार और सेवन किस तरह हो रहा है, शराब तस्करी और शराब सेवन पुलिस प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती के रूप सामने आ रही है ।लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई इस बात की ओर इशारा करती है कि राज्य में शराबबंदी को लागू करने में पुलिस प्रशासन गंभीर है और आने वाले समय में ऐसी कार्रवाइयाँ और तेज हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *