Sunday, April 19, 2026
Home31 मार्च को पूर्वाह्न 09ः30 बजे एम.एल.एस.एम. कॉलेज में आयोजित किया जाएगा...

31 मार्च को पूर्वाह्न 09ः30 बजे एम.एल.एस.एम. कॉलेज में आयोजित किया जाएगा ज्ञान प्रतियोगिता

- Advertisement -

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण करायें प्रतिभागी
प्रत्येक प्रतिभागी को एक ही प्रतियोगिता में भाग लेने की मिलेगी अनुमति

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आदेश के आलोक में बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन सोसाइटी, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में नदियों, तालाबों, जल स्रोतों के स्वच्छता प्रयासों में आम जनमानस की भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण पेयजल की स्थिरता को मजबूत करने में सामुदायिक सहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य के लक्ष्य के साथ *गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026(16 से 31 मार्च 2026) आयोजित करने का निदेश प्राप्त है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्गत आदेश के आलोक में *“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026″* के अंतर्गत 25 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला, रंगोली (समूह) एवं भाषण) का आयोजन जिला अंतर्गत महाविद्यालय/स्नातकोत्तर विभाग में निर्धारित किया गया था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला अंतर्गत महाविद्यालयों/विश्वविद्यालय में परीक्षा कार्यक्रम संचालित रहने के कारण उक्त स्थल पर प्रतियोगिता आयोजित करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि उक्त के आलोक में अब ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला, रंगोली (समूह) एवं भाषण) का आयोजन 31 मार्च, 2026 को 09ः30 बजे पूर्वाह्न में जिले के एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ज्ञान प्रतियोगिता के अन्तर्गत तीन विधा यथा – चित्रकला (एकल), रंगोली (3 सदस्यीय समूह) एवं भाषण (एकल) का होगा।

उन्होंने कहा कि *ज्ञान प्रतियोगिता का विषय : नदियों एवं जल श्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता* रखा गया है।
कहा कि दरभंगा जिले के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी ही इस प्रतिभागिता के लिए पात्र होंगे।
कहा कि चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण केवल व्यक्तिगत (एकल) रूप में स्वीकार्य होगा, जबकि रंगोली प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण केवल 3 सदस्यों के समूह के रूप में स्वीकार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए 30 मार्च 2026 के संध्या 06ः00 बजे तक ऑनलाईन पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular