राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे हेतु प्रेक्षागृह में लगेगा विशेष शिविर

डीएम ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे हेतु प्रेक्षागृह, दरभंगा में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं, जहाँ लंबित ट्रैफिक चालानों से संबंधित मामलों का ससमय निष्पादन किया जाएगा।
इसको लेकर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित, सरल एवं सुविधाजनक तरीके से निपटारा संभव है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए *पर्याप्त काउंटर, बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं* उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि वे 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विशेष शिविर में उपस्थित होकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराएं तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सरल समाधान का लाभ उठाएं।
<img src="https://www.newstodaydarbhanga.com/wp-content/uploads/2026/08/IMG-20260718-WA0009-300×159.jpg" alt="" width="300" height="159" class="alignnone size-medium wp-image-26390"
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
