Thursday, April 30, 2026
Homeदरभंगाबेदौली गांव में आम के बगीचे के पास झाड़ी से 1768 बोतल...

बेदौली गांव में आम के बगीचे के पास झाड़ी से 1768 बोतल शराब जप्त।

- Advertisement -

बेदौली नवटोलिया में आम के बगीचे मैं जैसे ही पुलिस बारह दिसंबर की रात पहुंची, पुलिस के आने की आहट पाते ही शराब तरस्कर झाड़ी से निकलकर भागने लगे। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया पर अंधेरे का लेते हुए शराब तस्कर भागने में कामयाब रहे।

- Advertisement -

छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे दारोगा शंभू ठाकुर र ने बताया कि शराब की बड़ी खेप उतरने की सूचना के सत्यापन पर पुलिस बल के साथ बेदौली में मुरारी ठाकुर के आम गाछी में पहुंचकर खोजबीन करने लगा। झाड़ी के बीच में कार्टन व प्लास्टिक बोरा पाया गया। परन्तु कोई व्यक्ति वहां उपस्थित नही था। तलाशी के दौरान 32 कार्टन में 180 एमएल का 1536 बोतल शराब की कुल मात्रा 276.480 लीटर व चार प्लास्टिक के बोरा में 180 एमएल0 की 232 बोतल शराब की कुल मात्रा 41.760 लीटर जप्त किया गया। सभी बोतल पर चंडीगढ निर्मित इम्पीरियल ब्लू सलेक्ट व ग्रेन व्हिस्की अंकित था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular