Featured

खराजपुर पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस का आयोजन

जिला के सभी 308 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का उल्लासपूर्ण वातावरण में आज आयोजन किया गया। आगे भी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत खराज पुर पंचायत सरकार भवन में आज पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिले के प्रभारी सचिव को जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधे,मुखिया जी द्वारा देकर सम्मानित किये

इस अवसर पर कार्यक्रम में माननीय विधान पार्षद हरी सहनी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव सह जिला प्रभारी सचिव, दरभंगा श्री राजेश कुमार, माननीय मुखिया जी, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायतों को विकास की आधारशिला बताते हुए जनभागीदारी के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने एवं पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ का सामूहिक रूप से श्रवण किये।

पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं और स्थानीय विकास को गति देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाते हुए विकास योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का समापन उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *