UPI पर MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को “NO UPI DAY”

मोबाइल रिटेलर्स UPI स्वीकार नहीं करेंगे, QR Code पर काला कपड़ा लगाकर दर्ज कराएंगे सांकेतिक विरोध
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA), बिहार ने UPI के पात्र व्यापारी लेन-देन पर लागू किए गए 0.4% Merchant Discount Rate (MDR) का विरोध करते हुए 2 अक्टूबर 2026 को “NO UPI DAY” मनाने का आह्वान किया है।
नए UPI फ्रेमवर्क के अंतर्गत ₹2,000 से अधिक के पात्र Person-to-Merchant (P2M) लेन-देन पर 0.4% MDR लागू किया गया है। ₹75,000 या उससे अधिक के लेन-देन पर MDR अधिकतम ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन होगा। हालांकि P2P भुगतान, ₹2,000 तक के merchant payments तथा निर्धारित श्रेणी के छोटे व्यापारियों के भुगतान इससे मुक्त रहेंगे।
मोबाइल रिटेल व्यवसाय में सामान्यतः बिल की राशि ₹2,000 से काफी अधिक होती है। इसलिए इस नई व्यवस्था का सीधा और सबसे अधिक आर्थिक प्रभाव मोबाइल एवं अन्य high-value retail businesses पर पड़ने वाला है।
देश भर के 1.5 लाख मोबाइल व्यापारियों पर सालाना ₹500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
AIMRA के अनुमान के अनुसार, देश भर में लगभग डेढ़ लाख (1.5 लाख) मोबाइल रिटेलर्स हैं। नई MDR व्यवस्था लागू होने से इन सभी व्यापारियों को मिलाकर पूरे साल में लगभग ₹500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त MDR चार्ज वहन करना पड़ेगा।

मोबाइल रिटेल व्यापार पहले से ही बहुत पतले मार्जिन (thin margin) पर चलता है, ऐसे में यह अतिरिक्त लागत छोटे और मध्यम मोबाइल व्यापारियों के अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।
Digital India चाहिए तो UPI पर Zero MDR चाहिए”
कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव– बिहार, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने मोबाइल व्यापारियों की समस्या बताते हुए कहा कि
“देश के मोबाइल रिटेलर्स ने डिजिटल भुगतान को अपनाने और करोड़ों ग्राहकों को UPI से जोड़ने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यदि डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर ही व्यापारी को अतिरिक्त लागत वहन करनी पड़ेगी, तो इससे Digital India के उद्देश्य पर ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हमारी सरकार से स्पष्ट मांग है कि UPI को व्यापारियों के लिए Zero MDR रखा जाए।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन UPI अथवा Digital India के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यापारियों पर MDR के रूप में लगाए जा रहे अतिरिक्त आर्थिक भार के विरोध में है।

इसी के तहत 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के दिन “NO UPI DAY” मनाया जाएगा। इस दिन आंदोलन में भाग लेने वाले मोबाइल रिटेलर्स UPI भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे तथा अपने प्रतिष्ठानों पर लगे UPI QR Code को काले कपड़े से ढककर शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे।
AIMRA ने केंद्र सरकार, वित्त मंत्रालय एवं संबंधित संस्थाओं से व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए MDR व्यवस्था पर पुनर्विचार करने तथा UPI merchant payments पर Zero MDR व्यवस्था को जारी रखने की मांग की है।
2 अक्टूबर 2026 — NO UPI DAY
QR पर काला कपड़ा — MDR का शांतिपूर्ण विरोध”
Digital India को बढ़ावा देना है तो UPI को Zero MDR रखना होगा।”

निवेदक,
कमलेश कुमार सिंह
प्रदेश महासचिव– बिहार
All India Mobile Retailers Association (AIMRA)
