Featured

डीएम की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज सदर अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचलों के राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई

बैठक में परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा की गईसमीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि पंचायत सचिव, जो वर्तमान में राजस्व कर्मचारी के प्रभार में कार्य कर रहे हैं, उन्हें पूर्व में कई स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है, इसके बावजूद पिछले 10 दिनों में राजस्व कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी सात दिनों तक प्राथमिकता के आधार पर केवल राजस्व से संबंधित कार्यों का ही निष्पादन सुनिश्चित करें।

उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में कार्यों में प्रगति नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर श्री संजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *