Thursday, April 23, 2026
Homeडीएम की अध्यक्षता में सत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर समीक्षा...

डीएम की अध्यक्षता में सत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

- Advertisement -

बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई, जिसमें सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड लेखापाल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करना।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अप्रैल माह के दौरान जिले में कम से कम 30 (लाभुकों का )हजार आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जाएं।आयुष्मान कार्ड के माध्यम से परिवार के सदस्य 5 लाख तक नि:शुल्क इलाज अस्पतालों से करा सकते हैं।

उन्होंने इस कार्य की नियमित निगरानी हेतु प्रतिदिन समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही।

 

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।

 

साथ ही, जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) दरभंगा श्री प्रभाकर रंजन को प्रतिदिन अनुश्रवण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए,ताकि जिले के सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने विशेष रूप से आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है,जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार मिश्रा,एनसीडीओ श्री सत्येंद्र मिश्रा, डीपीएम हेल्थ, डीसीएम श्री रवि रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular