Featuredदरभंगा

दरभंगा में पति – पत्नी के विवाद में चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस।

एपीएम थाना क्षेत्र के पीपरोलिया गांव में एक परिवार में पति-पत्नी के विवाद में गोली चलने की बात बताई जा रही है। बताया जाता है कि गांव के एक परिवार में महिला के मायके जाने को लेकर काफी कहासुनी हुई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला को मायके वाले छठ पर्व में गांव ले जाने के लिए कह रहे थे।

इसी क्रम में गुरूवार की देर शाम महिला के परिवार के लोग वाहन से पंहुचे एवं उनके ससुराल पक्ष से घर जाने को लेकर काफी विवाद किया। जिसके बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि महिला के परिवार के लोग बन्दूक से हवाई फायरिंग कर दी।

सूचना पर पहुंचे एपीएम पुलिस ने दलबल के साथ घटना की तफ्तीश में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरी जानकारी प्राप्त करने लगी। थाना अध्यक्ष के मुताबिक फायरिंग की सूचना मिली। है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *