05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 07 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन l
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल 24 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय के समक्ष दाखिल किया गया।

05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज (07) अभ्यर्थी राष्ट्रीय जनता दल से कुमर राउत 02 सेट में,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी से रामदेव राय 02 सेट में, शमशाद अली निर्दलीय 01 सेट में, जनसुराज पार्टी से सुरेश प्रसाद राय 02 सेट में, संतोष कुमार ईश्वर निर्दलीय दो सेट में, निक्की झा निर्दलीय एक सेट में, अहमदुल्लाह निर्दलीय चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कुल (17) अभ्यर्थियों* ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इनमें रविंद्र कुमार निर्दलीय 04 सेट में, रवीन्द्र प्रसाद सिंह निर्दलीय एक सेट में, सरोज कुमार झा निर्दलीय एक सेट में, मोहम्मद हारुन रशीद निर्दलीय दो सेट में, दिनेश कुमार चौधरी निर्दलीय एक सेट में, संदीप कुमार चौधरी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी लिब्रेशन एक सेट में, मोहम्मद रियासत अली निर्दलीय दो सेट में, जयप्रकाश झा निर्दलीय एक सेट में, अमरनाथ सिंह निर्दलीय एक सेट में, अभेश चंद्र झा निर्दलीय एक सेट में, प्रीति कुमारी निर्दलीय एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस प्रकार, आज 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 07 तथा 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17, कुल 24 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
