Featured

बेगूसराय : बखरी में दर्जनों अवैध प्राइवेट क्लिनिकों का संचालन, इलाज के नाम पर जान से खिलवाड़..

यह क्लिनिक स्थानीय प्रशासन की अनदेखी और कमजोर निगरानी के कारण धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे आम जनता को गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन क्लिनिकों में इलाज के नाम पर आए दिन लापरवाही और अनहोनी घटनाएं सामने आ रही हैं। कई मामलों में गलत इलाज, गलत दवाएं, और बिना विशेषज्ञता के ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं, जिसके कारण कई मरीजों की जान भी चली गई है।

स्थानीय लोग अब इस स्थिति से त्रस्त हो चुके हैं, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।इसके अलावा, इन क्लिनिकों में मरीजों से अत्यधिक राशि की उगाही की जा रही है। बिना पुख्ता इलाज के भी मरीजों से हजारों रुपये वसूले जाते हैं। गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोग, जिनके पास बेहतर विकल्प नहीं होते, मजबूरी में इन अवैध क्लिनिकों का सहारा लेते हैं। यही नहीं, कई बार इन क्लिनिकों के संचालक मरीजों के परिवारवालों को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन अवैध अस्पतालों की शिकायत कई बार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की निष्क्रियता और कमजोर कानून व्यवस्था के कारण ये अवैध क्लिनिक फल-फूल रहे हैं। लोग अब इस स्थिति से उबरने के लिए सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *