Featured

बिहार : ITI में 4 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण:समस्तीपुर में छात्रों को मिलेगी सुविधा, 23 ट्रेड में होगी ट्रेनिंग 

आईटीआई कॉलेज परिसर में भवन का शिलान्यास करते विधायक। आईटीआई कॉलेज परिसर में भवन का शिलान्यास करते विधायक। समस्तीपुर के मोरदीवा गांव स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 4 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण किया गया। इस नए भवन के निर्माण कार्य का स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर शिलान्यास किया l जिसमें 23 ट्रेड में टाटा टेक प्रशिक्षण देगीl मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में आईटीआई है। वहां से प्रत्येक साल हजारों युवा प्रशिक्षित होकर निकल रहे हैं। लेकिन, रोजगार पाने वालों का प्रतिशत कम है।

नए दौर के मांग के अनुरूप कोर्स न होने के कारण तमाम युवा रोजगार से वंचित हो रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित करने के लिए टाटा की ओर से प्रदेश के हर जिले में चार-चार करोड़ रुपए की लागत से दो-दो आईटीआई का निर्माण करवाया जा रहा है। जिले की सरकारी आईटीआई परिसर में ही इसका निर्माण हो रहा है। प्रत्येक आईटीआई में पढ़ाने के लिए टाटा की ओर से दो-दो प्रशिक्षक रहेंगे। इसके अलावा आईटीआई के चार-चार शिक्षकों को पिछले दिन नए कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया है। सभी संस्थानों के लिए टाटा की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन, कंप्यूटर, रोबोट, मशीन आदि उपकरण प्रैक्टिकल के लिए भेजे गए हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक व अन्य।

कार्यक्रम के दौरान विधायक व अन्य। सीट बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को करेंगे पत्राचार विधायक ने कहा कि मोरदीवा आईटीआई में छात्रों के लिए सीट बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्राचार करेंगे l उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है l नेता नहीं बल्कि बेटा बन कर क्षेत्र की जनता मालिकों की सेवा कर रहे हैं l

जनता का अपार प्यार व समर्थन उन्हें मिल रहा है और समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास गाथा की चर्चा आज प्रदेश में हो रही है l समारोह के बाद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कॉलेज का निरीक्षण किया। छात्रों से मिल कर संबंधित ट्रेड की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली । मौके पर मुखिया राजीव कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य दिलीप राय, समाजसेवी रितेश कुमार पिंकू, टाटा के अधिकारी मो. कासिद जमीर, कॉलेज के अनुदेशक नवीन सिन्हा, मो. कमरूल होदा, पूर्व मुखिया चंदन कुमार राय, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार राय, समाजसेवी जयशंकर ठाकुर, बच्चा बाबू गिरी, ज्योतिष महतो, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, मो बशीर अहमद, मो आसिफ इकबाल, मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रंभू, अमरजीत कुशवाहा, गगन यादव, मो हीरो, मो अमरोज, अमन कुमार, धर्मेन्द्र कुशवाहा उर्फ बुलेट, मो तौफीक उमर तथा संदीप सरकार आदि मौजूद थे l आईटीआई कालेज का निरीक्षण करते विधायक।

 

आईटीआई कालेज का निरीक्षण करते विधायक। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य राजीव कुमार, संचालन स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन कनीय अभियंता दिग्विजय नारायण शुक्ला ने कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *