Featured

रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के सत्र 2026–27 की इंस्टॉलेशन सेरेमनी सिलिगुड़ी में दिनांक 4 अक्टूबर रविवार को सिलीगुड़ी के होटल में भव्य रूप से संपन्न


सिलिगुड़ी। रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के सत्र 2026–27 की भव्य इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन सिलिगुड़ी में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में दिनांक 4 अक्टूबर रविवार को किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के अनेक सदस्य विशेष रूप से सिलिगुड़ी पहुंचे, वहीं सिलिगुड़ी के विभिन्न रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब के पदाधिकारी मनीषा शरण मीरा एवं अन्य सदस्य भी समारोह में शामिल हुए। जिन्हें मिथिला का पाग और रोटरी मिथिला की पहचान चादर एवं मखाना से स्वागत किया गया।

समारोह में नए सत्र के लिए रोटेरियन रिंकू कुमार झा को अध्यक्ष, रोटेरियन अमन पाठक को सचिव तथा रोटेरियन डॉ. रजना मिश्रा को कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. मिनी प्रियदर्शीनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं विधिवत रूप से पदभार सौंपकर इंस्टॉलेशन सेरेमनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट रोटेरियन रिंकू कुमार झा ने रोटरी मिथिला के आईकॉनिक प्रोजेक्ट स्कूल ऑन व्हील सिग्नेचर प्रोजेक्ट पर विभिन्न रूप से प्रकाश डाला और उसकी उसके फायदे भी बताए गए

इस अवसर पर रोटरी के सेवा-भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवता की सेवा तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाना और “Service Above Self” की भावना के साथ मानवता की सेवा करना है। इस अवसर पर नए मेंबर के रूप में रोटेरियन सोनिका झा को भी लेपल पिन पहनाकर नया मेंबर के रूप में induct किया गया

कार्यक्रम में उपस्थित रोटेरियन राघवेंद्रकुमार एवं रोटेरियन रमन प्रधान एवं अन्य और भी ने नए रोटरी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सत्र 2026–27 में रोटरी क्लब ऑफ मिथिला शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला एवं बाल कल्याण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में अनेक प्रभावी सेवा परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगा।

समारोह में सिलिगुड़ी के विभिन्न रोटरी क्लबों से आए सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया। आपसी सौहार्द, सहयोग एवं सेवा भावना से परिपूर्ण यह समारोह अत्यंत शानदार एवं यादगार रहा।
नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन रिंकू झा, सचिव रोटेरियन अमन पाठक एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. रजना मिश्रा ने सभी उपस्थित रोटेरियनों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नए सत्र में क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के लिए यह इंस्टॉलेशन समारोह नए सत्र की नई ऊर्जा, नई जिम्मेदारियों और समाजसेवा के प्रति नए संकल्प का शुभारंभ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *