Featuredदरभंगा

गोलीबारी के नामजद अभियुक्त ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण।

दरभंगा |सैदनगर मछली मार्केट गोलीबारी मामले के नामजद अभियुक्त प्रमोद दास ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के कार्यालय में सदर एसडीपीओ अमित कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। साथ ही पुलिस दबिश के कारण लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी स्व. हरि दास के पुत्र अभियुक्त प्रमोद दास ने आत्मसमर्पण किया है।

इस घटना में एक कारतूस का खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। जिसके बाद वादी ने थाने में आवेदन दिया था जिसपर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी।

अभियुक्त प्रमोद दास ने पिछले महीने 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के करीब सैदनगर मछली मार्केट में घटना को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *