Featuredप्रादेशिक

देसी कट्टा और गोलियों के साथ गिरफ्तार एक गिरफ्तार।

बिहार के बांका में पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टा और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आठ अपराधी भागने में सफल रहे. मामला रजौन थाना का क्षेत्र का है. अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनी दुर्गा मंदिर के समीप कुछ बाइक सवार अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं गश्ती पुलिस छापेमारी करने पहुंची.

पुलिस को देखकर अपराधी बाइक लेकर भागने लगे. इस दौरान खदेड़ कर पुलिया घटिया निवासी बॉबी कुमार उर्फ बुग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी तलाशी लेने के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ के दौरान बताया कि बालू लोडेड ट्रैक्टर निकालने के लिए हम सभी खड़े थे.

फरार अपराधियों में काजू यादव, कनवाली यादव, मिथिलेश यादव, राजेश यादव, अभिषेक कुमार, मन्नू यादव, बिभाष यादव, सौरव यादव शामिल हैं. फरार सभी अपराधी मोस्ट वांटेड काजू गैंग के सदस्य हैं. ये सभी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *