Featured

जाँच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार की हुई शुरुआत,सांसद ने किया उद्घाटन


स्वास्थ्य सेवा अब जनता के द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद, सरकार की पहल को बताया ऐतिहासिक
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में ‘जाँच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ महाअभियान का शुभारंभ हुआ। 38 जिलों के जागरूकता रथों को रवाना कर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

इस क्रम में दरभंगा जिला में बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उद्घाटन किया तथा पटना से मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किए गए अभियान में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस जनकल्याणकारी अभियान में सहभागिता दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बिहार सरकार के द्वारा शुरू किए गए इस अभिनव पहल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा माननीय मंत्री स्वास्थ्य विभाग श्री निशांत कुमार की स्वास्थ्य नीति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ, सशक्त तथा जनसेवा के संकल्प के साथ बिहार निरंतर आगे बढ़ रही है।

माननीय सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा आपके द्वारा महाअभियान में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 6 करोड़ लोगों को चिन्हित कर कैसर, मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग सांस एवं फेफड़ा रोग, लिवर जैसे रोगों की जांच की जाएगी जो कमजोर तथा मध्यम वर्ग के लाेगों के लिए वरदान साबित होगा।
उन्होंने बिहार सरकार के इस अभियान की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगे तथा इसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें दवा उपलब्ध कराया जाएगा।
आपके घर आपके द्वारा जाँच महाअभियान को स्वास्थ्य व्यवस्था को कायाकल्प बताने वाला कदम बताते हुए कहा कि बिहार में शुरू किया गया यह पहल देश स्तर पर एक उदाहरण साबित होगा।

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आशा एवं एएनएम के माध्यम से जिले के 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (ब्लड शुगर), सर्वाइकल कैंसर सहित रोगों की समय पर पहचान एवं जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *