मृतक युवक की पहचान नवगछिया के नवादा निवासी रिटायर बीएमपी जवान के सूबेदार कमलेशश्री राम के बेटे जितेंद्र कुमार(31) के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र सरकारी नौकरी का तैयारी करता था, इसको लेकर गुरुवार की देर शाम दौड़ने के लिए फील्ड गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। हम लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इधर शुक्रवार के दोपहर गांव के ही चौकीदार अनिल कुमार ने रेलवे ट्रैक पर डेड बॉडी मिली।
परिजनों ने बताया कि मृतक ने 10 वर्ष पूर्व लव मैरिज एक मुस्लिम समुदाय के लड़की के साथ शादी की थी। मृतक की दो बेटी और एक बेटे है। मृतक एक कोचिंग में बच्चों को पढ़ाता था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते सालों से वह सरकारी नौकरी की तैयारी करते थे। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके जीआरपी और नौगछिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जीआरपी थाना में प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




