Featured

समस्तीपुर में काम करने के लिए जा रहा था, टक्कर के बाद मौके से चालक फरार।

शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में मौजूद परिजन।
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के वार्ड 10 निवासी 33 वर्षीय मंचित कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था।

परिजनों ने बताया कि मंचित कुमार रोज की तरह राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। घर से कुछ ही दूर एनएच 28 पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक के बड़े भाई लगनदेव सिंह ने बताया कि मंचित अपने तीन बच्चों – दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण मजदूरी करके करते थे। तीनों बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने के कारण, अब परिवार मुश्किल में है।

मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजूल अंसारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने सरकार से सड़क दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजे की मांग की है, क्योंकि अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *