- Advertisement -
मंच एवं हैंगर का निर्माण कार्य , हैली पैड निर्माण कार्य, बैरिकेटिंग निर्माण कार्य आदि की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा पेयजल, शौचालय की व्यवस्था,पार्किंग स्थल का निर्माण,यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ड्रॉप गेट का निर्माण, आदि तैयारियों का विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया एवं कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर ट्रैफिक प्लान को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, डीडीसी दीपेश कुमार,अपर समाहर्ता राजेश कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जॉच नीरज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी , शशि शेखरन डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


