Saturday, May 2, 2026
Homeओझा-गुणी के चक्कर में जमीन भी बेची, पहले पति की मौत के...

ओझा-गुणी के चक्कर में जमीन भी बेची, पहले पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी ।

- Advertisement -

दुर्गा देवी ने बताया कि पहले भी एक बार उनके पति घर से चले गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद लौट आए थे। इस बार 16-17 महीने बीत चुके हैं। उन्होंने रिश्तेदारों की मदद से कई जगह खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने बताया कि 2023 में भी थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। अब 1 मार्च 2025 को फिर से आवेदन दिया, तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -

खाने-पीने तक की दिक्कत

- Advertisement -

महिला ने बताया कि उनके पति के अलावा घर में कोई कमाने वाला नहीं है। घर की हालत बहुत खराब हो गई है। खाने-पीने तक की दिक्कत हो रही है। उनका एक बेटा और एक बेटी है, जो किसी तरह पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटा रवि कुमार चौधरी 11वीं में पढ़ाई कर रहा है वहीं बेटी सिमरन कुमारी 9वीं की छात्रा है।

दुर्गा देवी ने बताया कि उनकी शादी 2004 में हुई थी, पहले पति प्रशन कुमार चौधरी की सड़क हादसे में 2005 में मौत हो गई थी। इसके बाद समाज और गांव वालों की मदद से उन्होंने अपने देवर श्रवण कुमार चौधरी से 2006 शादी की थी। वहीं पति अब लापता हैं। महिला ने बताया कि पति की तलाश में उन्होंने जमीन तक बेच दी। ओझा-गुनी के पास भी गईं, अनुष्ठान करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि अब घर में खाने तक की व्यवस्था नहीं बची है। कुछ करने का साधन नहीं है। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और डीएसपी से गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द खोजा जाए। महिला ने अपने पति की गुमशुदगी को लेकर कमतौल थाना में आवेदन दिया। लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जब इस मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह देख कर ही कुछ बता पाएंगे।

थानाध्यक्ष से बात करेंगी SDPO

वहीं, जब इस मामले में कमतौल SDPO ज्योति कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि महिला को बोलिए मुझसे मिले। वह निश्चित रूप से प्राथमिकी दर्ज करवाएंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से प्रयास करेंगी कि महिला का पति कहां है, इसका पता लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आवेदन कमतौल थाना में आया है तो प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए थी। वह इस मामले में थानाध्यक्ष से बात करेंगी।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular