Wednesday, June 24, 2026
Homeटीम इंडिया की जीत के लिए महिलाओं ने किया हवन:सहरसा में मंत्रोच्चार...

टीम इंडिया की जीत के लिए महिलाओं ने किया हवन:सहरसा में मंत्रोच्चार के साथ की प्रार्थना।

- Advertisement -

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले सहरसा में अनूठी पहल देखने को मिली। स्थानीय मनोकामना मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया।

- Advertisement -

महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी। उन्होंने भारत के फाइनल में पहुंचने और ट्रॉफी जीतने की प्रार्थना की। हवन में शामिल महिलाओं का कहना था कि क्रिकेट अब सिर्फ पुरुषों का खेल नहीं रहा। महिलाएं भी इस खेल को लेकर उतनी ही उत्साहित रहती हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

भारत की जीत के लिए महिलाएं हवन कर रही है।
हवन से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

कार्यक्रम में मौजूद पंडित कमलेश्वरी ने कहा कि हवन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनका मानना है कि क्रिकेट प्रेमियों की यह आस्था भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाएगी। आयोजन में शामिल संगीता सिंह ने कहा कि क्रिकेट अब देश की शान बन चुका है। हर मैच में पूरे देश की उम्मीदें टिकी रहती हैं। इसी वजह से वे भारत की जीत के लिए हवन कर रही हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह है। फैंस स्टेडियम में चीयर करने से लेकर मंदिरों में प्रार्थना तक, हर संभव तरीके से टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इस अहम सेमीफाइनल मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular