Wednesday, June 24, 2026
Homeबिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में चार युवकों की...

बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत।

- Advertisement -
बिहार के कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। भभुआ-मोहनियां मार्ग पर सेमरियां गांव के पास रविवार की सुबह स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में यह हादसा हुआ। चारों युवक बाइक पर सवार थे और अपने गांव जा रहे थे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

भभुआ-मोहनियां मार्ग पर सेमरियां गांव के पास रविवार की सुबह स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। चारों युवक बाइक पर ही बैठे थे। बाइक से चारों युवक भभुआ से अपने गांव बारे जा रहे थे।

- Advertisement -

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

इसी दौरान सेमरिया के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो में बाइक टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में जा कर पेड़ में टकरा गई

बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में जा कर पेड़ में टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो को छोड़ कर चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर बारे सहित आसपास के गांवों के कई लोग जुट गए। बारे गांव के चारों युवकों की मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular