Thursday, June 25, 2026
HomeSDRF से ग्रामीण लगाते रह गए मदद की गुहार, बेगूसराय में आंखों...

SDRF से ग्रामीण लगाते रह गए मदद की गुहार, बेगूसराय में आंखों के सामने गंगा में डूब गए 2 छात्र।

- Advertisement -

SDRF से ग्रामीण लगाते रह गए मदद की गुहार, बेगूसराय में आंखों के सामने गंगा में डूब गए 2 छात्र। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय लोगों ने एसडीआरएफ टीम के सदस्यों को डूब रहे दोनों लोगों को बचाने की गुहार लगाई थी। बाद में उनका शव पानी से ढूंढने के लिए मदद मांगते रहे। लेकिन एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने रबर वोट में पेट्रोल नहीं होने और ऑक्सीजन भी खत्म होने की बात कही।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

SDRF से ग्रामीण लगाते रह गए मदद की गुहार, बेगूसराय में आंखों के सामने गंगा में डूब गए 2 छात्र बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा नदी तट पर शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान करने आए दो छात्र डूब गएए। एक किशोर एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गुरुदासपुर टोला निवासी कुंदन सिंह का 16 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है।

- Advertisement -

 

जबकि दूसरा युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली दियारा गांव निवासी नरेश राय का 20 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय लोगों ने एसडीआरएफ टीम के सदस्यों को डूब रहे दोनों लोगों को बचाने की गुहार लगाई थी। बाद में उनका शव पानी से ढूंढने के लिए मदद मांगते रहे। लेकिन एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने रबर वोट में पेट्रोल नहीं होने और ऑक्सीजन भी खत्म होने की बात कही।

 

पीड़ित लोगों ने कहा कि जब हम लोगों ने खुद पांच लीटर पेट्रोल की व्यवस्था कर एसडीआरएफ टीम को देना चाहे, तब उन्होंने कहा कि सीओ से बात करवा दीजिए तब शव को ढूंढेंगे। जिसके बाद स्थानीय लोग सिमरिया गंगा तट किनारे जुटने लगे इसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और रबर वोट की मदद से शवों को तलाश करने का काम शुरू किया। गंगा स्नान के दौरान दो लोगों की डूबने की खबर के बाद तेघरा विधायक राम रतन सिंह, भाकपा नेता प्रह्लाद सिंह, सदर एसडीओ राजीव कुमार, जिला आपदा प्रभारी, बरौनी सीओ सुरजकांत तथा चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे।

 

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों मृतक दो भाई में छोटा व बीए का छात्र था। घटना को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्य विशाल कुमार, संजय कुमार, सत्येंद्र कुमार समेत कई अन्य लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular