Featured

दरभंगा  :  दरभंगा में रेलवे ट्रैक से चाचा-भतीजे का शव बरामद:शौच की बात कहकर घर से निकले थे दोनों, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार की सुबह दो शव बरामद हुआ है। दोनों शव नग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना जाले थाने की पुलिस को दी। मृतकों की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी नगर पंचायत के वार्ड नं 4 निवासी अलीम नद्दाफ का बेटा चांद बाबू (25) और उसके भतीजे यानी अमजद नद्दाफ के बेटे इबरान नद्दाफ (19) के रूप में हुई है।

दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती पुलिस।
शौच की बात कहकर घर से निकले थे दोनों

मो. अमजद नद्दाफ ने बताया कि कल रात को 9 बजे घर से मेरा भाई और बेटा 2 बाइक अपाचे और ग्लैमर लेकर निकले थे। भाई बैंगलोर में मजदूरी करता था। 15 दिन पहले ही गांव आया था। पूर्वजों की अपने हिस्से वाली जमीन अपने नाम पर करना चाहता था। रात में दोनों घर से शौचालय जाने की बात कहकर निकले। 2 घंटे बाद परिजनों के द्वारा फोन करने पर रिसीव नहीं किया गया। सुबह जानकारी मिली कि दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है।

मृतक इबरान के पिता ने बताया कि दोनों का बाइक अब तक नहीं मिला है। फोन भी गायब है। दोनों का शव नग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है। ऐसा लगता है कि किसी ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दोनों के लाश को घर से दूर लाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया हो।

छानबीन में जुटी FSL की टीम

इधर, घटनास्थल पर पहुंची जाले थाना की पुलिस ने दरभंगा से FSL की टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य को जमा कर लिया है। FSL की टीम छानबीन में जुट चुकी है। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि दोनों पुपरी थाना क्षेत्र के गंगी गांव के वार्ड चार निवासी चाचा&भतीजा थे। दोनों बाहर रहकर मजदूरी करते थे। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम DMCH में कराया जा रहा है।

सीतामढ़ी के रहने वाले दोनों

एसएसपी जग्गुनाथ रेड्डी ने कहा कि दो लाशें मिली हैं। रेलवे लाइन पर शव पड़े थे। डॉग स्क्वायड, एफएसएल और तकनीकी टीम जांच कर रही है। हमलोग हर बिंदू पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *