Featured

15 अगस्त के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं का ऑडिसन आयोजित

 

विभिन्न विद्यालयों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों के छात्र-छात्राओं ने दी 26 प्रस्तुतियाँ

स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में आज प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, लहेरियासराय, दरभंगा में विभिन्न विद्यालयों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों से आए छात्र-छात्राओं का ऑडिसन आयोजित किया गया।

ऑडिसन के दौरान जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री चन्दन कुमार तथा जिला शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी श्री सुनील कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री चन्दन कुमार ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, दरभंगा एवं किलकारी प्रशिक्षण केन्द्र, दरभंगा के साथ-साथ विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑडिसन में कुल 26 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

उन्होंने बताया कि प्रस्तुतियों के आधार पर 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संस्थानों एवं प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित संस्थानों को इसकी सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए प्रस्तुतियों के चयन में प्रतिभागियों की कला, प्रस्तुति एवं कार्यक्रम की उपयुक्तता को ध्यान में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *