बहादुरपुर बुनियाद केंद्र में 18 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में आज बहादुरपुर स्थित ‘बुनियाद केंद्र’ में 18 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण), दरभंगा, श्री आशीष अमन और बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बहादुरपुर प्रखंड के 18 पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई।

सभी लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल सौंपने के साथ ही उसे सुगमता और सुरक्षित तरीके से चलाने का उचित प्रशिक्षण भी दिया गया। इससे लाभार्थियों को मशीन के उपयोग में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को ‘यूनिक डिसेबिलिटी आईडी’ (UDID) की अनिवार्यता से अवगत कराया गया। उन्हें स्पष्ट रूप से समझाया गया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और पेंशन आदि का त्वरित एवं निर्बाध लाभ प्राप्त करने के लिए यह कार्ड बनवाना अत्यंत आवश्यक है।


कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, सुचारू व्यवस्था और सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण), दरभंगा, श्री आशीष अमन तथा उनके कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा किया गया।
