सहायक समाहर्ता कल्पना रावत द्वारा दरभंगा ग्रामीण बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 207 एवं 223 का निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
विशेष रूप से पोषण ट्रैकर पर लाभुकों की प्रविष्टि एवं उपस्थिति, केंद्र के नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन, पूरक पोषाहार की गुणवत्ता एवं वितरण, केंद्र परिसर की साफ-सफाई तथा आंगनवाड़ी सेविका द्वारा केंद्र के संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया।

सहायक समाहर्ता द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सेविका से केंद्र पर संचालित गतिविधियों एवं लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने केंद्र के सुचारू संचालन, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के क्रम में आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती चांदनी सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

