Friday, April 24, 2026
Homeपुलिस को देखते ही बिना हेलमेट बाइक चला रहा युवक लगा भागने,...

पुलिस को देखते ही बिना हेलमेट बाइक चला रहा युवक लगा भागने, पुलिस ने मारी गोली।

- Advertisement -

बताया जाता है कि पुलिस की गोली से घायल युवक नालंदा जिले के कोरथु गांव का रहने वाला है. घायल युवक की पहचान रविंद्र यादव का पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई है. घायल युवक की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है. घायल युवक के पिता ने पुलिस आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय वाहनों की चेकिंग की हो रही थी उसी समय उनका लड़का सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था. उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. जिसके चलते पुलिस को देखते ही वो भागने लगा. जिसके बाद सुधीर ने भागना शुरू कर दिया पुलिस ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने उसे गोली मार दी.

- Advertisement -

वहीं इस मामले में जिले के एसपी दीपक रंजन ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते रहे. क्योंकि मामला पुलिस से जुड़ा है ऐसे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. फिलहाल घटना के बाद पुलिस को मौके पर भेजकर जांच की जा रही है. इस हमले में युवक के पीठ में गोली लगी है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular