Featured

सहरसा के बाबा कारूस्थान मंदिर के पास बनी खतरनाक स्थिति:झुके हुए बिजली के खंभें से श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में।

झुके हुए बिजली के खंभें से श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे।
सहरसा में बाबा कारु स्थान मंदिर के पूर्वी तटबंध के पश्चिम द्वार के समीप 11000 वोल्ट का बिजली का खंभा झुका हुआ है। इसके अलावा, उत्तर और दक्षिण मुख्य सड़क के बगल में बिजली के खंभे के ऊपर मात्र 30 फीट की दूरी पर बिजली के तार लगे हैं।

इस मंदिर पर प्रतिदिन सैकड़ों और सप्ताह में कई दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन और दुग्धाभिषेक के लिए आते हैं। अधिकांश श्रद्धालु चार पहिया वाहनों से मंदिर तक पहुंचते हैं। कई बार लोग वाहनों की छत पर भी बैठकर यात्रा करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के आर-पार लगे बिजली के तार जो मात्र 30 फीट की ऊंचाई पर हैं, वाहनों की छत पर बैठे श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक हो सकते हैं। अगर कोई श्रद्धालु इन तारों के संपर्क में आता है तो बड़ा हादसा हो सकता है।

मंदिर के महंत उपेंद्र खीरहर, पूर्व मुखिया विजय सिंह, नरेश यादव, ललन कुमार यादव और सरदार मनीष कुमार का कहना है कि यह विद्युत विभाग की लापरवाही है। उनका सुझाव है कि झुके हुए खंभे को सीधा किया जाए और जहां दोनों तार दोहराए गए हैं, वहां जाली लगाई जाए ताकि तार टूटने पर हादसे से बचा जा सके।

स्थानीय ग्रामीण इस स्थिति से दहशत में हैं। महिषी फीडर के जूनियर इंजीनियर ने आश्वासन दिया है कि वे शीघ्र ही इस समस्या का निरीक्षण करके समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *