राइट्स ने ही पटना मेट्रो का डीपीआर बनाया था। कंपनी आगामी एक नवंबर तक फिजिबिलिटी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी। इसके बाद राज्य कैबिनेट से फंड जारी किया जाएगा। जानकारों ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राइट्स ने इन चार शहरों में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए पैनल के 11 प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी से कोटेशन मांगा है। न्यूनतम बोली वाली एजेंसी को सर्वेक्षण का काम दिया जाएगा। भागलपुर में सबौर से नाथनगर तक मेट्रो ट्रेन चलाए जाने की संभावना है।

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में पहले से मेट्रो रेल का काम चल रहा है। पटना में मेट्रो का परिचालन अगले साल तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले महीने नीतीश कैबिनेट ने चार अन्य शहरों भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और गया में भी मेट्रो ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। सीएम नीतीश कुमार ने तुरंत इस क्षेत्र में काम शुरू किया। सर्वे के लिए राइट्स का चयन करते हुए राज्य सरकार की ओर से फंड भी जारी किया है ।