Monday, June 29, 2026
Homeबेगूसराय : हत्या मामले का मुख्य आरोपी सूरत में गिरफ्तार:बेगूसराय में एक...

बेगूसराय : हत्या मामले का मुख्य आरोपी सूरत में गिरफ्तार:बेगूसराय में एक साल पहले वारदात को दिया था अंजाम, शव को जमीन में गाड़ा था

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपी के साथ क्राइम ब्रांच की टीम
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी हरिश्चंद्र दास के पुत्र रोहिणी नंदन की अगस्त 2023 में हत्या हुई थी। मामले के मुख्य आरोपी रितेश कुमार उर्फ राजा सिंह को सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने सिलवासा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना बेगूसराय पुलिस को देते हुए आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

सूरत क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर के.आई मोदी ने बताया कि सूरत क्राइम ब्रांच ने बिहार में एक साल पहले हुई प्री प्लांड मर्डर के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। त्योहार के माहौल में पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगी थी।

- Advertisement -

इसी दौरान दो दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली कि बेगूसराय के विक्रमपुर निवासी रितेश कुमार उर्फ राजा सिंह ने एक साल पहले अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या की थी। हत्या करने के बाद शव को छौड़ाही थाना क्षेत्र में जमीन में गाड़ दिया था और फरार होकर सिलवासा में छिपकर मजदूरी कर रहा है।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपी के साथ क्राइम ब्रांच की टीम।
क्राइम ब्रांच की टीम ने छौडाही थाना से संपर्क किया

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छौडाही थाना से संपर्क किया। जिसमें पता चला है कि 2023 में रितेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बताया कि 28 अगस्त 2023 को छौड़ाही पुलिस को खेत में गड़ा शव मिला था। 20 दिन की बाद उसकी पहचान रोहिणी हरिश्चंद्र नंदन (28) के रूप में हुई थी।

शोर मचाने पर कर दिया था हमला

मृतक रोहिणी नंदन आरोपी रितेश सिंह का मित्र था। मई 2023 में रितेश कुमार के भाई रंजन कुमार और उसके साथी रात में चोरी करने के इरादे से रोहिणी नंदन के घर में घुसे थे। उसी दौरान रोहिणी नंदन का भाई जानकी नंदन जग गया और शोर मचाने लगा। जिसपर रंजन कुमार और उसके साथियों ने जानकी नंदन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करते हुए फरार हो गया था।

घटना के बाद रोहिणी नंदन की मां कारी देवी ने चेरिया बरियारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने पर आरोपी रितेश कुमार ने रोहिणी नंदन और उसकी मां से समझौता करने के लिए काफी प्रयास किया था, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। मृतक रोहिणी कुमार भी चोरी और लूट जैसे मामलों में पकड़ा जा चुका था और उसकी गांव में एक कुख्यात के तौर पर छाप थी।

गांव में वह सभी से झगड़ा करता और अपना रौब जमाते रहता था। इसलिए रितेश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्री प्लानिंग की और रोहिणी नंदन की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

हत्या से पहले अपहरण किया था

24 अगस्त को रितेश कुमार ने रोहिणी नंदन को सीमावर्ती नया नगर इलाके में फोन कर बुलाया। जैसे ही रोहिणी वहां पहुंचा कि अपहरण कर लिया गया। उसकी पिटाई कर श्यामपुर गांव के बहियार में कुल्हाड़ी से मार कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जमीन में गड्ढा कर गाड़ दिया गया था। 28 अगस्त को पुलिस ने शव बरामद किया था।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular