Featured

बेगूसराय : बिहार में मारपीट के आरोपी नौजवान की लाश मिली, भड़की भीड़ का हंगामा

बेगूसराय: जिले में बुधवार की शाम से लापता युवक की लाश शुक्रवार को बांध के किनारे मिली। इसकी जानकारी मिलने से पहले नाराज लोगों ने सड़क पर बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि घटना के 40 घंटे से ज्यादा होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मामला कुछ यूं है कि पसपुरा गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र यशवंत कुमार बुधवार की शाम अपने घर से बुआ के घर जाने के लिए निकला था। जिसके बाद से वह लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। यशवंत के लापता होने पर परिजनों ने मुफस्सिल थाना में अपने पड़ोस के व्यक्ति पर अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताते हुए प्राथमिक दर्ज कराई। दरअसल पड़ोसी ने लापता युवक पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी बनाया गया यशवंत अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बुआ के घर पर सोता था और बुधवार की रात भी वह अपने घर से खाना खाकर बुआ के यहां जा रहा था। लेकिन बुधवार को वो गायब हुआ तो शुक्रवार को उसकी लाश ही मिली। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *