मधुबनी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, शराब के धंधे में था।
खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देसी कट्टा और चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के ही सुक्की गांव निवासी राम अवतार राम के पुत्र हरदेव कुमार राम के रूप में की गई है।
पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। पीएसआई जितेश कुमार मिश्र के आवेदन पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मामले में उल्लेख किया गया है कि बुधवार की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुक्की गांव में एक युवक हथियार व चोरी की बाइक के साथ आया है। जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
पीएसआई जितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने उस युवक को एक देसी कट्टा व चोरी की दो बाइक (एक स्कूटी सहित) गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक बाइक चोरी तथा शराब धंधे का पूर्व का नामजद आरोपी है। पुलिस को उनकी तलाश थी। पूछताछ बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।




