Featured

27 सितंबर को विश्व पर्यटक दिवस का आयोजन


दरभंगा, 26 सितम्बर 2026:-
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती आरती कुमारी द्वारा बताई कि 27 सितंबर 2026 को विश्व पर्यटक दिवस का आयोजन किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, विनियम 1998 एवं समय-समय पर संशोधित विनियम तथा विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम के धारा 12 के अधीन विधिक सेवा प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित प्रावधान बनाया गया है।
मुफ्त विधिक सहायता प्रदान करने हेतु पात्रता

ऐसा प्रत्येक व्यक्ति मुफ्त कानुनी सहायता प्राप्त करने का हकदार होगा, जो बिहार का मूल निवासी हो तथा किसी दिवानी, फौजदारी, राजस्व या अन्य न्यायालय में लंबित मामलों का पक्षकार हो या किसी न्यायालय में वाद दायर करना चाहता हो,तो निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का हकदार हो सकता है।
अगर उस व्यक्ति को वार्षिक आय 1,50,000.00 (डेढ़ लाख रुपये) से अधिक नहीं हो या,वह व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य हो, या वह मानव दुर्व्यवहार से पीड़ित हो अथवा संविधान के अनुच्छेद 23 में निर्दिष्ट भिखारी हो, या वह व्यक्ति एक स्त्री या बच्चा / बच्ची हो, या वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो, या वह किन्नर, वरीय नागरिक, एच०आई०वी० से संक्रमित या किसी प्रकार कैंसर से ग्रस्त व्यक्ति हो, या असंगठित क्षेत्र का या औद्योगिक कर्मकार हो, या तेजाब हमले की पीड़ित व्यक्ति हो, या वह व्यक्ति किसी प्रकार की अभिरक्षा में या मनश्चिकित्सयी परिचर्या गृह में हो, या जन उपयोगी सेवाएं आदि।
मध्यस्थता

मध्यस्थता विवादों,को निपटाने की सरल एवं निष्पक्ष आधुनिक प्रक्रिया है। इसके द्वारा मध्यस्थ अधिकारी दबावरहित वातावरण में विभिन्न पक्षों के विवादों का निबटारा करते है। इस पद्धति के द्वारा विवादों का जल्द से जल्द निबटारा होता है,जो कि खर्च रहित है।
नालसा द्वारा संचालित योजनाएँ
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,दरभंगा द्वारा निम्न योजनाएं कार्यान्वित है। जिनमें विभिन्न प्रखंडों में टेली-लॉ स्कीम के तहत विधिक सेवाएं, एसिड हमले में पीड़ित के लिए विधिक सेवाएं,वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं,गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की योजनाएं एवं विधिक साक्षरता क्लब इत्यादि शामिल है।
व्यवहार न्यायालय, दरभंगा परिसर में स्थित ए०डी०आर०-सह-मध्यस्थता केन्द्र,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा में संचालित कार्यालय – स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएँ यथा दूरभाष सेवा,बीमा सेवा, जल, डाक, तार आदि), निरंतर लोक अदालत, प्रबंध कार्यालय एवं विधिक सहायता केन्द्र आदि।

विशेष जानकारी हेतु संपर्क करें कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा-846001 दूरभाष सं0-06272-240113 ई-मेल:-clsa_darbhanga@yahoo.com टॉल फ्री हेल्प लाईन नं0- 15100
राष्ट्रीय लोक अदालत / विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता / जानकारी हेतु bslsalokadalat@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते है।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथियों- चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.12.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *