दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाना तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित,पारदर्शी एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना।
इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस—सोमवार एवं शुक्रवार—को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
आज आयोजित जनसुनवाई में आयुक्त महोदय द्वारा 15 आवेदनों पर सुनवाई की गई।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,अतिक्रमण से संबंधित मामले तथा अन्य जनसमस्याएँ शामिल।
आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र एवं विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा मामलों की नियमित समीक्षा की जाए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया साथ ही, आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई l
आयुक्त की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित


