जिलाधिकारी ने में किए आवेदनों पर सुनवाई, और समाधान के लिए दिए निर्देश
जिलाधिकारी कौशल कुमार अपने कार्यालय कक्ष में आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई।
*जिलाधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस—सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आमजनों की शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं*।
आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान तीन दर्जनसे अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आधार कार्ड निर्माण, पहुंच पथ (सड़क मार्ग) से संबंधित समस्याएं एवं अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहा।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में विभागीय विषयों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा शिकायतकर्ताओं को प्राप्ति रसीद प्रदान की गई।
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था,शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई थीं।
जिला प्रशासन,दरभंगा द्वारा आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक, सरल एवं पारदर्शी तरीके से प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।



