Featured

समस्तीपुर में 6 साल के बच्चे की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, चचेरे भाई के साथ साइकिल से घर लौट रहा था।

समस्तीपुर में रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 6 साल के बच्चे को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। चचेरे भाई के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान मो. एजाज(6) के तौर पर हुई है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव की है।

मृतक के चाचा मोहम्मद महताब ने बताया कि भतीजा अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल से लदौरा चौक गया था। वहां से घर लौटते समय ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भतीजा सड़क पर गिर गया।

गाड़ी शरीर पर चढ़ाते हुए भाग गया। भागने के दौरान शादी समारोह के लिए बनाए गए पंडाल में घुस गया। ड्राइवर नशे की हालत में था। सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
केस दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया, ‘सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *