Sunday, March 15, 2026
Homeबिहार के BJP सांसद अशोक यादव का बेटा कहां गायब हो गया?...

बिहार के BJP सांसद अशोक यादव का बेटा कहां गायब हो गया? 48 घंटे से ढूंढ रही पुलिस।

- Advertisement -

पटना:बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर सामने आयी रही है. सांसद डॉ. अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव(24) लापता हो गए हैं. कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है? वे दरभंगा स्थित आवास से लापता हैं.

- Advertisement -

SDPO छानबीन में जुटे: जानकारी के अनुसार विभूति रविवार से लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन कर रही है और सांसद के बेटे की तलाश कर रही है. एसडीपीओ भी सांसद के घर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं. लहेरियासराय थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया रविवार को आवेदन मिली है. एक टीम गठित कर खोजबीन की जा रही हैं.

- Advertisement -

दिल्ली में LLB की पढ़ाई: जानकारी के अनुसार विभूति दिल्ली में LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. द्वितीय वर्ष के छात्र कुछ दिन पहले ही अपने पिता अशोक यादव के साथ दरभंगा लौटे थे. रविवार की सुबह काले रंग का हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर आवास परिसर में टहल रहे थे.

रविवार 8 बजे से लापता: 8 बजे तक विभूति अपने आवास में ही थे. इसी बीच गार्ड किसी काम के लिए बाजार गया. जब गार्ड लौटा तो विभूति घर में नहीं थे. परिजनों के अनुसार विभूति का मोबाइल फोन और पर्स कमरे में ही रखा हुआ है. परिजनों के अनुसार आसपास और रिश्तेदार के यहां खोजबीन की गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. देर रात तक इंतजार करने के बाद लहेरियासराय थाना को सूचित किया गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय पुलिस ने शिकायत दर्ज कर विभूति की तलाश शुरू कर दी है. टेक्निकल टीम के माध्यम से लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है.

सांसद अशोक यादव का बेटा गायब
“गुमशुदगी का मामला है. शिकायतक दर्ज कर छानबीन की जा रही है. लापता युवक का पता लगाया जा रहा है.”-अमित कुमार, एसडीपीओ, दरभंगा सदर

हुक्मदेव नारायण यादव के पोते हैं विभूति: बता दें कि डॉ. अशोक यादव बीजेपी से मधुबनी सांसद हैं. पिता हुक्मदेव नारायण यादव कई बार सांसद रह चुके हैं. इन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिल चुका है. साल 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

दूसरी बार सांसद बने अशोक यादव: सांसद अशोक यादव दो बार केवटी से विधायक रहे हैं. दूसरी बार मधुबनी से सांसद हैं. इनके बेटे के लापता होने का मामला हाईप्रोफाइन बन गया है. सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर जानकारी दी जा रही है. लोगों से अपील की जा रही है कि किसी को जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular