स्थानांतरण पर अवर सचिवों को दी गई भावभीनी विदाई
आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल में आयोजित विदाई-सह-सम्मान समारोह में अधिकारियों एवं कर्मियों ने दी शुभकामनाएँ

बिहार सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आज आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता श्री मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा ने की।इस अवसर पर बिहार सचिवालय सेवा के श्री नवनीत कुमार दुबे जिनका स्थानांतरण गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार में अवर सचिव के पद पर तथा श्री अनिल कुमार जिनका स्थानांतरण ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार में अवर सचिव के पद पर हुआ है, को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

अध्यक्षीय संबोधन में श्री मनोज कुमार ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक कार्यशैली सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का भी पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे।

अपने संबोधन में श्री नवनीत कुमार दुबे एवं श्री अनिल कुमार ने आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल में प्राप्त सहयोग एवं आत्मीयता के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यहाँ का कार्यानुभव उनके प्रशासनिक जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।

समारोह में सुश्री प्रीति कुमारी, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय योजना कार्यालय, सभी प्रशाखा पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी तथा आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने दोनों अधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
