Featured

बेगूसराय दक्षिण में 35 ​हजार छात्र छात्राओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य।

एबीवीपी बेगूसराय नगर इकाई की बैठक जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला अभ्यास वर्ग, सदस्यता अभियान एवं श्रद्धांजलि सभा की समीक्षा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया है।

 

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत के कारण ही पूर्व प्राचार्य डॉ रामकुमार सिंह की श्रद्धांजलि सभा काफी सफल रही। बैठक में प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान तीन चरणों में होना है, जिसके द्वितीय चरण में डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान होगा। अभियान के दौरान 35000 छात्र-छात्राओं को सदस्य बनने के लक्ष्य पर हम सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।

 

मौके पर नगर मंत्री अजीत कुमार एवं नगर सह मंत्री अमन कुमार व नगर सह मंत्री सिद्धार्थ कुमार एवं सूरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष नए छात्र-छात्राओं को उनके अभिरुचि के अनुसार दायित्व देता है, जिससे उनमें नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होता है और एक जिम्मेदार नागरिक होने का बोध करती है। बैठक में नगर सह मंत्री आशीष, जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, कोऑपरेटिव कॉलेज इकाई अध्यक्ष छोटू कुमार, जीडी कॉलेज सह मंत्री आलोक कुमार, शांतनु कुमार, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, अनमोल कुमार, गुलशन कुमार, गोपाल आदि ​थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *