Featured

बिहार : बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: पटरी पर रची साजिश, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, 

बिहार के पूर्णिया में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर डीएमयू ट्रेन 07561 के पटरी पर रखे सरिया से टकराने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक बड़ा हादसा टाल दिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सरिया ट्रेन के पहिये में फंस गया था। यात्री सुरक्षित हैं और मामले की जांच चल रही है।
पूर्णिया में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा टला डीएमयू ट्रेन संख्या 07561 के पहिए में फंसी लोहे की सरिया ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाया इमरजेंसी ब्रेक रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे, घटनास्थल की जांच
बिहार में ट्रेन पलटने की साजिश का मामला सामने आया है। पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर किसी ने पटरी पर लोहे की सरिया रख दी थी। डीएमयू ट्रेन संख्या 07561 जब वहां से गुजरी तो सरिया पहिये में फंस गया। इससे ट्रेन में जोरदार झटका लगा और तेज आवाज हुई। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ़्तार धीमी थी और ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज आवाज़ और झटके से पूरी ट्रेन में मची अफरातफरी यह घटना कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर बुधवार की देर शाम की है। डीएमयू ट्रेन संख्या 07561 रानीपतरा स्टेशन से खुलने के बाद जैसे ही करीब 900 मीटर आगे बढ़ी, अचानक जोरदार झटका लगा। ट्रेन के पहिये में लोहे का एक सरिया फंस गया था। तेज आवाज़ और झटके से पूरी ट्रेन में अफरातफरी मच गई। ट्रेन में सवार सभी यात्री घबरा गए। बोगी में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। ट्रेन के ड्राइवर ने बताया, ‘गनीमत है कि बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन स्टेशन से खुली ही थी इसलिए स्पीड उस हिसाब से नहीं थी जो बीच रास्ते में रहती है। अगर स्पीड ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।’ बिहार में पटरी से उतर गई मालगाड़ी, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलरूट डिस्टर्ब
सरिया को निकालने में लगे 5 मिनट से ज्यादा घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर बारीकी से जांच की। उच्च अधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजने की बात उन्होंने कही। जांच में पता चला कि ट्रेन के पहिए में एक लोहे का सरिया फंसा हुआ था। सरिया इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे निकालने में 5 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। रेल प्रशासन मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *