Featured

सीवान : बहन से झगड़े के बाद फंदे से लटकी किशोरी:सीवान में लड़की ने किया आत्महत्या का प्रयास, पटना रेफर

सीवान के लकडी नबीगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लड़की के परिजनों ने बताया कि इसके पिता मजदूरी का काम करते है। मंगलवार की देर रात में लड़की का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। साथ ही मारपीट भी हुई।

मारपीट के बाद नाराज होकर लड़की ने अपना कमरा बंद कर लिया व रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकने का प्रयास करने लगी और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आनन-फानन में परिजन पहुंचे और किसी तरह से फांसी के फंदे से युवती को नीचे उतारा और जल्दी से सदर अस्पताल में पहुंचाया ।

डॉक्टरों ने लड़की को पटना किया रेफर

काफी देर तक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर होते देखा, तो उसे पटना रेफर कर दिया। फिलहाल, अभी लड़की का पटना में इलाज चल रहा है। स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। बता दें कि लड़की की उम्र 14 साल है और इसने नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास किया। ये परिजनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

लकडी नबीगंज थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश की गई है। इसके बाद उसका इलाज चल रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है ,घटना के जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *