- मौसम विभाग ने बिहार को लेकर जारी किया अलर्ट
- तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी की संभावना
तापमान का हाल
पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम एक्सपर्ट ने क्या बताया?
वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मक्का के खेत में नमी नहीं होने पर करें सिंचाई
- मौसम विभाग ने किसानों के लिए सामयिक सुझाव जारी किया है।
- कहा गया है कि अगर मक्के के खेत में नमी की कमी है तो किसान सिंचाई करें।
- साथ ही अगर फसल में तना छेदक कीट का प्रकोप है तो कीटनाशक का इस्तेमाल करें।
- अगर पिछात सरसों में लाही का आक्रमण होता है तो कीटनाशक का छिड़काव करें।
- पिछात बोई गेहूं में अगर जिंक की कमी दिखती है तो इसे उर्वरक से पूरा करें।
कोहरा ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, छह घंटे विलंब से पहुंची सप्तक्रांति
इस संबंध में बताया गया कि नरकटियागंज जंक्शन से होकर चलने वाली 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को 6 घंटा देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची हुई थी।
इसके साथ ही गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 4 घंटा, 12557 डाउन सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग 3 घंटा, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 4 घंटा, 15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 4 घंटा एवं कटिहार से आनंद विहार के बीच चलने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 15705 लगभग 4 घंटा देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची हुई थी।





