Featured

दरभंगा से लापता नाबालिग छात्रा पश्चिम बंगाल से बरामद।

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से लापता 10वीं की छात्रा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मिली है। पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपी कंप्यूटर टीचर अजय महतो मौके से भाग निकला। परिजनों ने स्कूल संचालक कृष्णा कांत निराला, इंद्रकांत निराला और अजय महतो पर अगवा करने का आरोप लगाया था।

मामला 30 जुलाई का है। दडिमा चौक स्थित स्टैंड पर बस से उतरने के बाद लड़की अचानक लापता हो गई थी। जिसके बाद नाबालिग की मां ने थाने में FIR दर्ज कराई। जांच में पुलिस को स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक अजय महतो पर संदेह हुआ। अनुसंधान में पता चला कि अजय महतो पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर थाना क्षेत्र के नबाडिगंडा गांव का रहने वाला है। उसकी भूमिका इस मामले में संदिग्ध है।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से नबाडिगंडा गांव में छापेमारी की। जहां से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। हालांकि, मुख्य आरोपी अजय महतो पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया।

SDPO शुभेन्द्र कुमार सुमन ने दी जानकारी।
छात्रा के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई

एसडीपीओ सदर-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि जांच में अजय महतो की भूमिका स्पष्ट हो गई है। हम उसके ठिकानों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है। स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच हो रही है। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए दरभंगा भेजा जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *